दोस्तों अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या आप आने बालों को घना और मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं आज हम आपको बलों को झड़ने से रोकने और घना बनाने के 4 अद्भुत घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं इसलिए अंत तक ज़रूर पढ़ें ।


1) पहला नुस्खा - कड़ी पत्ता आपके बालों को झड़ने से रोक सकता है और आपके बालों को घना बना सकता है आपको करना यह है कि रोज सुबह खाली पेट आपको 5 कड़ी पत्ते चबाने हैं और 1 घंटे तक किसी अन्य चीज का सेवन नहीं करना है यदि आप इस आदत को अपना लेते हैं और लंबे समय तक इसे करते हैं तो आपके बाल मजबूत होने लग जाते हैं और झड़ने बंद हो जाते हैं ।


2) दूसरा नुस्खा - अरंडी का तेल गर्म करें और उसमें दो गुड़हल का फूल उबाल दें और उस तेल को रात में सोने से पहले अपने बालों पर मसाज करें सिर्फ 1 महीने आप इस तेल से अपने बालों का मसाज करें झड़ते बालों में फर्क आपको साफ नजर आएगा और 3 महीने इस तेल से मसाज करने पर आपके बाल लंबे और घने होने लग जाएंगे ।


3) तीसरा नुस्खा - अपने बालों में अंडे की सफेदी को अच्छी तरह से लगाकर उसे 1 घंटे तक छोड़ दें अंडे की सफेदी में प्रोटीन होती है जो आपके बालों को पोषण प्रदान करती है और मुलायम भी बनाती है । 2 महीने इस नुस्खे का प्रयोग करने से आपके बाल मजबूत और घने बनेंगे साथ ही आपके बाल काफी मुलायम भी हो जाएंगे ।


4) चौथा नुस्खा - आंवला का मुरब्बा बना लें और ध्यान रहे कि वो मुरब्बा शहद वाला होना चाहिए चीनी वाला नहीं रोज़ सुबह खाली पेट मे 1 आंवले का सेवन करें आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है और ये आपके बालों का हमेशा खयाल रखेगा ।

दोस्तों, आपको कौन सा नुस्खा सबसे ज़्यादा अच्छा लगा कमेंट में बताएँ और जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करें और चैनल को फॉलो ज़रूर कर लें आपका दिन शुभ हो, धन्यवाद ।