सोशल मीडिया पर आये दिन किसी ना किसी खूबसूरत लड़की की तस्वीरें वायरल होती रहती है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया से पहचान बनाने वाली एक ऐसी ही लड़की के बारे में हम यहां चर्चा करेंगे। जिस लड़की की हम बात कर रहे है उसका नाम 'रिची शाह' है, जोकि खूबसूरत होने के अलावा ग्लैमरस भी है।
रिची शाह दिल्ली की रहने वाली है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती है। रिची अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के दम पर सोशल मीडिया यूजर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। भले ही रिची कोई एक्ट्रेस या मॉडल नहीं है लेकिन वह अपनी फिटनेस को लेकर सनसनी बनी हुई हैं।
अपनी फिटनेस से सभी को दीवाना बना रही रिची दिल्ली की जानी-मानी जिम ट्रेनर है, जो आये दिन इंस्टाग्राम पर अपनी अलग-अलग और बेहतरीन तस्वीरें पोस्ट करती है। उनकी इन तस्वीरों को फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। रिची बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को फिटनेस ट्रेनिंग भी दे चुकी हैं।
0 Comments